बैंक ऑफ इंडिया होम लोन सम्पूर्ण जानकारी, बैंक ऑफ इंडिया होम लोन इन्टरेस्ट रेट, बैंक ऑफ इंडिया होम लोन ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज, (Bank of India Home Loan Kaise Le, Bank of India Home Loan Interest Rate, Bank of India Home Loan Online Apply, Bank of India Home Loan Eligibility)
हर एक व्यक्ति का सपना होता है की उसका अपना घर हो परंतु आज के समय में घर बनाना या खरीदना काफी महंगा है। प्रॉपर्टी के रेट दिन प्रति दिन आसमान को छु रहे है और अधिकतम लोगों की आय उतनी अधिक नहीं है की वह अपने लिए घर बना सके। ऐसे में हम लोन का सहारा ले सकते है। भारत में बहुत सारे बैंक होम लोन प्रदान कर रहे है जिसमे से एक बैंक ऑफ इंडिया भी है। यदि आप बैंक ऑफ इंडिया के मौजूदा ग्राहक है और आपका बैंक के साथ अच्छे समबंध है तो आपको कम ब्याज दरों पर और जल्द से जल्द होम लोन प्राप्त हो सकता है। यदि आप बैंक ऑफ इंडिया के मौजूदा ग्राहक नहीं है फिर भी आप Bank of India Home Loan के पात्रता मापदंडों को पूरा करके लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
बैंक ऑफ इंडिया होम लोन हाइलाइट
लोन राशि | संपत्ति मूल्य का 85% तक |
ब्याज दरें | 6.50% प्रति वर्ष से शुरू |
अवधि | 30 साल |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 0.25% |
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के बारें में जानने से पहले आपको बैंक ऑफ इंडिया के बारें में जान लेना चाहिए। बैंक ऑफ इंडिया भारत के अग्रणी बैंकों में से एक है और इस बैंक की स्थापना आज से करीब 116 वर्ष पहले 7 सितंबर, 1906 में की गई थी। लगभग 63 वर्षों तक यह बैंक निजी स्वामित्व में था परंतु 1969 में एक बैंक का राष्ट्रीकरण कर दिया गया था। आज के समय में बैंक ऑफ इंडिया के 4,293 से अभी अधिक शाखायें हैं जिसमे से ज्यादातर शाखाएं मुंबई फिर अहमदाबाद और पुणे में है।
Bank of India Home Loan
बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को कई सारे सुविधाएं प्रदान करता है जिसमे से एक होम लोन भी है। बैंक ऑफ इंडिया 6.50% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर पर होम लोन प्रदान करता है। आप बैंक ऑफ इंडिया से अधिकतम 5 करोड़ रुपए तक के होम लोन का लाभ उठा सकते है। बैंक आपको होम लोन चुकाने के लिए 30 वर्षों तक की एक लंबी अवधि प्रदान करता है। बैंक ऑफ इंडिया होम लोन का उपयोग आप घर/फ्लैट खरीदने या बनाने के लिए या अपने घर/फ्लैट के नवीनीकरण/विस्तार/मरम्मत आदि के लिए कर सकते है। बैंक आपके द्वारा ली गई होम लोन राशि का 0.25% (न्यूनतम 1500 और अधिकतम 20,000 के अधीन) प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में लेता है।
यह भी पढे: बंधन बैंक से पर्सनल लोन कैसे ले? ब्याज दर, नियम व शर्तों की सम्पूर्ण जानकारी
बैंक ऑफ इंडिया होम लोन इन्टरेस्ट रेट 2022
बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की ब्याज दरें व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर के साथ जुड़ी हुए है यदि आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो आपको अधिक ब्याज दर पर होम लोन प्राप्त हो सकता है। इसलिए होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर अवश्य चेक करे।
योजनाएं | ब्याज दरें |
---|---|
स्टार होम लोन | 6.50% प्रति वर्ष से 8.35% प्रति वर्ष |
स्टार स्मार्ट होम लोन | 6.50% प्रति वर्ष से 8.35% प्रति वर्ष |
स्टार डायमंड होम लोन | 6.50% प्रति वर्ष से 8.35% प्रति वर्ष |
स्टार प्रवासी होम लोन | 6.50% प्रति वर्ष |
प्रधानमंत्री आवास योजना | 6.95% प्रति वर्ष |
संपत्ति के बदले स्टार लोन | 9.10% प्रति वर्ष से शुरू |
बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के प्रकार
बैंक ऑफ इंडिया होम लोन (Bank of India Home Loan) अपने ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकतों की पूर्ति के लिए कई योजनाएं प्रदान करता है जो की निम्नलिखित नीचे दिए गए है:-
- बैंक ऑफ इंडिया स्टार होम लोन: इस योजना का उपयोग आप गृह निर्माण, मकान/फ्लैट की खरीद/निर्माण, नवीनीकरण/मरम्मत/परिवर्तन आदि के लिए कर सकते है। घर खरीदने या बनवाने के लिए आप 3 करोड़ तक और मेट्रो शहर में 5 करोड़ तक और मरम्मत या परिवर्तन के लिए 50 लाख तक का लोन राशि प्राप्त कर सकते है। इस योजना के तहत आपको लोन चुकाने के लिए 30 वर्षों तक की अवधि दी जाती है।
- बैंक ऑफ इंडिया स्टार डायमंड होम लोन: इस योजना को 1 करोड़ रुपये की औसत न्यूनतम सकल आय वाले व्यक्ति/फर्म/कॉर्पोरेट के लिए बनाया गया है। आप अपनी संपत्ति के मूल्य का 75% तक (अधिकतम 5 करोड़ रुपए तक) का लोन प्राप्त कर सकते है। ब्याज दरें 6.50% से 8.35% प्रति वर्ष तक है और प्रोसेसिंग फीस आपके द्वारा ली गई लोन लोन राशि का 0.50% (न्यूनतम 30,000 और अधिकतम 40,000 तक) है।
- बैंक ऑफ इंडिया स्टार स्मार्ट होम लोन: यह योजना उन लोगों के लिए है जो ओवरड्राफ्ट सुविधा के साथ होम लोन लेना चाहते है। इस योजना में वेतनभोगी व्यक्ति न्यूनतम 5 लाख रुपए और स्वरोजगार व्यक्ति न्यूनतम 10 लाख रुपए का होम लोन ले सकता है और अधिकतम लोन राशि 5 करोड़ है। ब्याज दरें 6.50% प्रति वर्ष से शुरू होती है और 8.35% प्रति वर्ष तक जाती है।
- बैंक ऑफ इंडिया स्टार प्रवासी गृह लोन: आप गृह निर्माण, मकान/फ्लैट की खरीद/निर्माण, नवीनीकरण/मरम्मत/परिवर्तन शेष राशि हस्तांतरण के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते है। इस होम लोन की ब्याज दरे 6.50% प्रति वर्ष है। आप मेट्रो शहर में 5 करोड़ तक का लोन ले सकते है और अवधि 30 वर्षों तक की है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY): यह योजनाआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग को 2.67 लाख रुपये की ब्याज सब्सिडी प्रदान करती है। हालांकि इस योजना मैक आपको चुकौती अवधि 20 वर्षी तक ही मिलती है।
Bank of India Home Loan के लिए आवश्यक दस्तावेज
जब आप बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के लिए आवेदन करेंगे तो आपको दस्तावेजों की पूरी जानकारी बैंक डावर बताई जाएगी। हालांकि ज्यादातर होम लोन आवेदन करते वक्त नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:-
- आपका आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेन्स में से कोई एक पहचान प्रमाण के लिए।
- बिजली का बिल, पनि का बिल, रेंट अग्रीमन्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, पासपोर्ट, कोई भी एक पते का प्रमाण के लिए।
- वेतनभोगी व्यक्ति के लिए आय का प्रमाण जैसे हाल की वेतन पर्ची या हाल का बैंक खाता विवरण/पासबुक।
- स्वरोजगार व्यक्ति के लिए आय का प्रमाण जैसे आईटी रिटर्न, लाभ और हानि विवरण या लेखापरीक्षित तुलन पत्र।
- संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जैसे बिक्री विलेख, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), बिक्री समझौता या पंजीकरण दस्तावेज।
- आपके प्रोफाइल के आधार पर बैंक द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज।
बैंक ऑफ इंडिया होम लोन कस्टमर केयर नंबर
- 1800 103 1906 (Tollfree)
- 1800 220 229 (Tollfree)
यह भी पढे: ऐक्सिस बैंक से टू-व्हीलर लोन कैसे ले? ब्याज दर, पात्रता और विशेषताएं
FAQs (पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न. क्या बैंक ऑफ इंडिया संपत्ति पर लोन प्रदान करता है?
उत्तर. हाँ, बैंक ऑफ इंडिया 10.65% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर पर संपत्ति पर लोन प्रदान करता है।
प्रश्न. बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर आवश्यक है?
उत्तर. क्रेडिट स्कोर आपके होम लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करता है। यदि आपके पास एक अच्छा क्रेडिट स्कोर है तो आप कम से कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त कर सकते है।
प्रश्न. बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की पात्रता मापदंड क्या है?
उत्तर. बैंक ऑफ इंडिया विभिन्न प्रकार के होम लोन योजनाएं प्रदान करता है इसलिए इन योजनाओ के अनुसार पात्रता मापदंड भी अलग-अलग है। बैंक वेतनभोगी व्यक्तियों, गैर-वेतनभोगी व्यक्तियों, एनआरआई, पीआईओ, उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्तियों, फर्मों, कॉरपोरेट्स आदि के लिए विभिन्न होम लोन योजनाएं प्रदान करता है। अधिक जानकारी के लिए बैंक से समपर्क करे।