इंडियन बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दर-2022, इंडियन बैंक गोल्ड लोन विशेषताएं और लाभ, इंडियन बैंक गोल्ड लोन पात्रता मापदंड और जरूरी दस्तावेज (Indian Bank Gold Loan in Hindi, Indian Bank Gold Loan Interest Rate, Indian Bank Gold Loan Features, Indian Bank Gold Loan Eligibility & Documents Required, Indian Bank Gold Loan Kaise Le)
इंडियन बैंक गोल्ड लोन हाइलाइट
ब्याज दर | 7.00% प्रति वर्ष से शुरू |
लोन राशि | गिरवी रखे जा रहे गोल्ड के मूल्यांकन के आधार पर |
अवधि | 12 महीने तक |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि और गिरवी रखे गए सोने के अनुसार |
इंडियन बैंक के बारे में (About Indian Bank)
इंडियन बैंक भारत के सबसे मुखय बैंकों के स्वामित्व में एक प्रमुख बैंक है और इस बैंक की स्थापना स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त 1907 में की गई थी। आज इंडियन बैंक ग्राहकों की वित्तीय संबंधी आवश्यकतों को पूरा करने के लिए कई तरह के लोन प्रदान करता है जिसमे से एक गोल्ड लोन भी है। आप अपनी तत्काल नकदी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए इंडियन बैंक गोल्ड लोन (Indian Bank Gold Loan) का लाभ उठा सकते है। आपको बता दें की पूरे भारत में इसकी 2521 से भी अधिक शाखाएं हैं।
इंडियन बैंक गोल्ड लोन
इंडियन बैंक कृषि गोल्ड लोन प्रदान करता है जिसकी ब्याज दरें 7% प्रति वर्ष से शूर हो जाती है। आप इस गोल्ड लोन का उपयोग कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए और अपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कर सकते हैं जैसे की जैसे कि कीटनाशक, उर्वरक, बीज, आदि की खरीद। इंडियन बैंक (Indian Bank) से गोल्ड लोन प्रक्रिया आसान है और इसमें न्यूनतम दस्तावेज शामिल हैं।
आप अपने सोने की सिक्के या गहनों को बैंक में गिरवी रखकर उस सोने के मूल्य का 80% से 90% तक राशि ले सकते है और आसान किस्तों (ईएमआई) में गोल्ड लोन का भुगतान कर सकते है। एक बार जब आप पूरा लोन चुका देते है तो आपका सोना आपको वापिस कर दिया जाता है। आप इस गोल्ड लोन के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है लेकिन यदि बैंक की शाखा आपके घर के नजदीक है तो आप बैंक में जा कर गोल्ड लोन के लिए आवेदन करें।
यह भी पढे: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पर्सनल लोन कैसे ले?
इंडियन बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दर (Rate Of Interest)
बंपर एग्री ज्वेल लोन | 7% फ्लोटिंग |
अन्य कृषि ज्वेल लोन उत्पाद: | 7% फ्लोटिंग |
इंडियन बैंक गोल्ड लोन प्रति ग्राम – जुलाई 2022
सोने का वजन | सोने की शुद्धता 24 कैरेट | सोने की शुद्धता 22 कैरेट | सोने की शुद्धता 20 कैरेट | सोने की शुद्धता 18 कैरेट |
1 ग्राम | 4621 | 4290 | 3900 | 3510 |
10 ग्राम | 46210 | 42900 | 39000 | 35100 |
20 ग्राम | 93600 | 85800 | 78000 | 70200 |
30 ग्राम | 140400 | 128700 | 117000 | 105300 |
40 ग्राम | 187200 | 171600 | 156000 | 140400 |
50 ग्राम | 234000 | 214500 | 195000 | 175500 |
100 ग्राम | 468000 | 429000 | 390000 | 351000 |
200 ग्राम | 936000 | 858000 | 780000 | 702000 |
300 ग्राम | 1404000 | 1287000 | 1170000 | 1053000 |
400 ग्राम | 1872000 | 1716000 | 1560000 | 1404000 |
500 ग्राम | 2340000 | 2145000 | 1950000 | 1755000 |
Indian Bank Gold Loan: पात्रता मापदंड
कोई भी किसान जिसके पास सोने के सिक्के या गहने हो जिसे वो बैंक में गिरवी रख सके, वह इंडियन बैंक एग्री गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकता है। इंडियन बैंक गोल्ड लोन प्राप्त करने के लिए मूल पात्रता मानदंड निम्नलिखित है:-
- आयु: आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए।
- नागरिकता: आवेदक एक भारतीय नागरिक हो।
- आय: आवेदक के पास आय का स्रोत होना चाहिए।
- सोने की शुद्धता: सोना कम से क 18 या 22 कैरेट का होना चाहिए।
Indian Bank Gold Loan: जरूरी दस्तावेज
गोल्ड लोन प्राप्त करने के लिए आपको बहुत अधिक कागजी कार्यवाही करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। आप मामूली से केवाईसी दस्तावेजों के साथ इंडियन बैंक गोल्ड लोन (Indian Bank Gold Loan) के लिए आवेदन कर सकते है।
- विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र और आवेदक की फोटो।
- आवेदक के नाम कृषि भूमि का प्रमाण एवं फसल उगाने का प्रमाण।
- पहचान प्रमाण जैसे वोटर आईडी कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, आदि।
- एड्रेस प्रूफ जैसे बिजली का बिल, पनि का बिल, मान्य पासपोर्ट, आधार कार्ड, आदि।
इंडियन बैंक गोल्ड लोन की विशेषताएं और लाभ
- त्वरित स्वीकृति: कम से कम दस्तावेज के साथ केवल 50 मिनट में गोल्ड लोन प्राप्त करें।
- अधिक लोन राशि: आप अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लियए अपने सोने के मूल्य का 90% तक राशि ले सकते है।
- प्रतिस्पर्धी ब्याज दर: इंडियन बैंक गोल्ड लोन ब्याज दर टर्म लोन, ओवरड्राफ्ट और ईएमआई आधारित लोन्स पर प्रतिस्पर्धी है और यह आपके जेब पर पुनर्भुगतान को हल्का करता है।
- सोने की सुरक्षा: आपके द्वारा गिरवी रखा गया सोना संपार्श्विक के रूप में सुरक्षित रूप से एक लॉकर में रखा जाता है। इसलिए आपको कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
- फोरक्लोज़र: इंडियन बैंक गोल्ड लोन फोरक्लोज़र के मामले में आपसे बकाया मूलधन पर मात्र .50% तक का शुल्क लेता है जो कि काफी कम है।
इंडियन बैंक गोल्ड लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
इंडियन बैंक गोल्ड लोन (Indian Bank Gold Loan) के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते है:-
इंडियन बैंक गोल्ड लोन की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आप इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं या यहाँ https://www.indianbank.in/ क्लिक करें।
- हेडर मेनू में Products में जा कर Loan Products के अंतर्गत Agriculture पर क्लिक करें।
- पेज को स्क्रॉल डाउन करें और Agricultural Jewel Loan Scheme पर Read More के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके सामने गोल्ड लोन की सारी जानकारी आ जाएगी उसे अच्छे से पढ़ ले और Apply Now पर क्लिक करें।
- यदि आप इंडियन बैंक के मौजूदा ग्राहक है तो अपना खाता नंबर दर्ज करें वरना आप अपना मोबाईल नंबर दर्ज करके Genrate OTP पर क्लिक करें
- OTP को दर्ज करके खुदकों रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Indian Bank Gold Loan Offline Kaise Le?
- अपने सोने के गहनों के साथ किसी भी भारतीय बैंक शाखा कार्यालय में जाएँ।
- आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना न भूले।
- वहां का काउंटर स्टाफ सोने का मूल्यांकन करेगा।
- गहनों में सोने की शुद्धता के आधार पर आपकी लोन राशि स्वीकृत की जाएगी।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोन राशि अपने खाते में डाल दी जाएगी।
इंडियन बैंक गोल्ड लोन कस्टमर केयर नंबर
आप इंडियन बैंक गोल्ड लोन (Indian Bank Gold Loan) से संबंधित किसी भी प्रश्न या जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते है:-
- 180042500000
- 044-25279978
- 044-25279979
यह भी पढे: Canara Bank Home Loan
FAQs (पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न. इंडियन बैंक गोल्ड लोन क्या है?
उत्तर. इंडियन बैंक गोल्ड लोन सुरक्षित लोन हैं जो आपकी तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए त्वरित संवितरण के साथ आते हैं।
प्रश्न. इंडियन बैंक से मुझे प्रति ग्राम कितना गोल्ड लोन मिल सकता है?
उत्तर. यह आपके सोने की गुणवत्ता और बाजार में सोने की कीमत पर निर्भर करता है। इंडियन बैंक से आप अपने सोने के मूल्य पर 75-90% तक की फंडिंग प्राप्त कर सकते है।
प्रश्न. गोल्ड लोन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर. सभी व्यक्तिगत किसान गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो।