इंडियन बैंक होम लोन की ब्याज दर-2022, इंडियन बैंक होम लोन विशेषताएं और लाभ, इंडियन बैंक होम लोन पात्रता मापदंड और जरूरी दस्तावेज (Indian Bank Home Loan in Hindi, Indian Bank Home Loan Interest Rate, Indian Bank Home Loan Features, Indian Bank Home Loan Eligibility & Documents Required, Indian Bank Home Loan Kaise Le)
क्या आप अपने सपनों का घर बनाने के लिए एक होम लोन की तलाश कर रहे है? यदि ऐसा है तो आप सही जगह पर आए हो। आज की इस ब्लॉग पोस्ट में हम इंडियन बैंक होम लोन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले है। मेरा नाम अंसार है और में लोन्स के बारें में 3 सालों से अलग अलग ब्लॉग्स पर आर्टिकल लिख रहा हूँ। मेरा सिर्फ एक ही मकसद है की आपको सही जानकारी प्राप्त हो ताकि आप अपने भविष्य के लिए बेहतर फैसला कर सके।
इंडियन बैंक होम लोन हाइलाइट
ब्याज दर | 7.40% प्रति वर्ष से शुरू |
लोन राशि | संपत्ति मूल्य का 90% तक |
अवधि | 30 वर्ष तक |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 1% तक |
इंडियन बैंक के बारे में
इंडियन बैंक भारत के सबसे मुखय बैंकों के स्वामित्व में एक प्रमुख बैंक है और इस बैंक की स्थापना स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त 1907 में की गई थी। आज इंडियन बैंक ग्राहकों की वित्तीय संबंधी आवश्यकतों को पूरा करने के लिए कई तरह के लोन प्रदान करता है जिसमे से एक पर्सनल लोन भी है। आप अपनी तत्काल नकदी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए इंडियन बैंक पर्सनल लोन (Indian Bank Personal Loan) का लाभ उठा सकते है। आपको बता दें की पूरे भारत में इसकी 2521 से भी अधिक शाखाएं हैं।
इंडियन बैंक होम लोन (Indian Bank Home Loan)
इंडियन बैंक निवासी भारतीय और अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को 7.40% प्रति वर्ष की दर से शुरू होने वाली ब्याज दर पर होम लोन (Home Loan) प्रदान करता है। आप बैंक से अपनी संपत्ति के मूल्य के 90% तक होम लोन राशि ले सकते है। इंडियन बैंक (Indian Bank) आपको होम लोन के साथ 30 वर्ष तक की अवधि प्रदान करता है ताकि आप छोटी-छोटी किस्तों में लोन का भुगतान कर सके और आपके घर के खर्चों पर ज्यादा असर भी न हो। बैंक अपनी ‘आईबी होम एडवांटेज’ योजना, बैलेंस ट्रांसफर सुविधा और पीएमएवाई-सीएलएसएस ब्याज सब्सिडी चाहने वाले होम लोन आवेदकों के लिए एक विशेष होम लोन सुविधा ‘इंड आवास’ के माध्यम से ओवरड्राफ्ट सुविधा भी प्रदान करता है।
यह भी पढे: इंडियन बैंक से गोल्ड लोन कैसे मिलता है?
इंडियन बैंक होम लोन इंटेरेस्ट रेट
इंडियन बैंक होम लोन (Indian Bank Home Loan) की ब्याज दरें 7.40% प्रति वर्ष से शुरू होती है और 8.45% प्रति वर्ष तक जाती है। यह ब्याज दरें आपके सिबिल/क्रेडिट स्कोर और बैंक की योजनाओं के आधार पर अलग-अलग होते है। नीचे तालिका में विस्तार से इंडियन बैंक होम लोन की ब्याज दरों (Indian Bank Home Loan Intereste Rate) के बारें में दिया गया है:-
1. आईबी (IB) होम लोन प्रीमियम
सिबिल स्कोर | ब्याज दर |
800 और ऊपर | 7.40% प्रति वर्ष |
750 से 799 तक | 7.55% प्रति वर्ष |
2. होम सुधार लोन
सिबिल स्कोर | ब्याज दर |
750 से अधिक | 8.20% प्रति वर्ष |
701 से 750 तक | 8.25% प्रति वर्ष |
700 तक | 8.40% प्रति वर्ष |
3. प्लॉट लोन (एनआरआई सहित)
सिबिल स्कोर | ब्याज दर |
750 से अधिक | 8.70% प्रति वर्ष |
701 से 750 तक | 8.75% प्रति वर्ष |
700 तक | 8.90% प्रति वर्ष |
4. होम लोन-अस्थायी (एचएल एनआरआई सहित)
सिबिल स्कोर | ब्याज दर |
750 से अधिक | 7.70% प्रति वर्ष |
701 से 750 तक | 7.75% प्रति वर्ष |
700 तक | 7.90% प्रति वर्ष |
5. आईबी होम एडवांटेज
यदि आप 75 लाख रुपये तक का होम लोन लेते है तो:-
सिबिल स्कोर | ब्याज दर (वेतनभोगी) | ब्याज दर (गैर वेतनभोगी) |
800 से अधिक | 7.80% प्रति वर्ष | 7.95% प्रति वर्ष |
751 से 800 तक | 7.90% प्रति वर्ष | 8.05% प्रति वर्ष |
701 से 750 तक | 8.00% प्रति वर्ष | 8.15% प्रति वर्ष |
700 तक | 8.05% प्रति वर्ष | 8.20% प्रति वर्ष |
यदि आप 75 लाख रुपये से अधिक का होम लोन लेते है तो:-
सिबिल स्कोर | ब्याज दर (वेतनभोगी) | ब्याज दर (गैर वेतनभोगी) |
800 से अधिक | 7.90% प्रति वर्ष | 8.05% प्रति वर्ष |
751 से 800 तक | 8.00% प्रति वर्ष | 8.15% प्रति वर्ष |
701 से 750 तक | 8.10% प्रति वर्ष | 8.25% प्रति वर्ष |
700 तक | 8.15% प्रति वर्ष | 8.30% प्रति वर्ष |
6. आईबी होम लोन प्लस
यदि आप 75 लाख रुपये तक का होम लोन लेते है तो:-
सिबिल स्कोर | ब्याज दर (वेतनभोगी) | ब्याज दर (गैर वेतनभोगी) |
800 से अधिक | 8.30% प्रति वर्ष | 8.45% प्रति वर्ष |
751 से 800 तक | 8.40% प्रति वर्ष | 8.55% प्रति वर्ष |
701 से 750 तक | 8.75% प्रति वर्ष | 8.90% प्रति वर्ष |
700 तक | 8.80% प्रति वर्ष | 8.95% प्रति वर्ष |
यदि आप 75 लाख रुपये से अधिक का होम लोन लेते है तो:-
सिबिल स्कोर | ब्याज दर (वेतनभोगी) | ब्याज दर (गैर वेतनभोगी) |
800 से अधिक | 8.40% प्रति वर्ष | 8.55% प्रति वर्ष |
751 से 800 तक | 8.50% प्रति वर्ष | 8.65% प्रति वर्ष |
701 से 750 तक | 8.85% प्रति वर्ष | 9.00% प्रति वर्ष |
700 तक | 8.90% प्रति वर्ष | 9.05% प्रति वर्ष |
7. इंडियन बैंक होम एनरिच
आवेदक के प्रकार | ब्याज दर |
सामान्य (General) | 8.45% प्रति वर्ष |
महिलाएं (चेक-ऑफ सुविधा के साथ वेतनभोगी) | 7.90% प्रति वर्ष |
महिला (गैर-वेतनभोगी) | 8.15% प्रति वर्ष |
India Bank Home Loan EMI Calculator
इंडियन बैंक होम लोन के प्रकार
इंडियन बैंक ग्राहकों की आवश्यकता को अच्छे से समझता है और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए होम लोन की कई योजनाओं की पेशकश करता है जिनके बारें में निम्नलिखित दिया गया है:-
आईबी (IB) होम लोन
आप अपने मौजूदा घर/फ्लैट की मरम्मत/नवीनीकरण/विस्तार के लिए, नया घर/फ्लैट खरीदने या फिर निर्माण के लिए, प्लॉट/मौजूदा घर या फ्लैट खरीदने के लिए और बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठाने के लिए आप इंडियन बैंक से आईबी (IB) होम लोन प्राप्त कर सकते है। बैंक आपको लोन चुकाने के लिए 30 वर्षों तक की अवधि देता है परंतु यदि आप अपने मौजूदा घर में मरम्मत या नवीनीकरणर के लिए होम लोन लेते है तो आपको 10 वर्षों तक की अवधि दी जाती है।
लोन राशि (एलटीवी अनुपात):
30 लाख तक | संपत्ति मूल्य का 90% तक |
30 लाख से 75 लख तक | संपत्ति मूल्य का 80% तक |
75 लाख से अधिक | संपत्ति मूल्य का 75% तक |
मरम्मत/नवीनीकरण के लिए | संपत्ति मूल्य का 70% तक |
प्लॉट लोन
आप इंडियन बैंक से सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत अनुमोदित प्लॉट की खरीद के लिए इस लोन का लाभ उठा सकते है।
- लोन राशि:
- ग्रामीण क्षेत्र में संपत्ति की खरीद के लिए: 1 करोड़
- अर्ध-शहरी क्षेत्र में संपत्ति खरीद के लिए: 2 करोड़
- शहरी क्षेत्र में संपत्ति खरीद के लिए: 6 करोड़
- मेट्रो में संपत्ति खरीदने के लिए: 12 करोड़
- एलटीवी अनुपात: 75% तक।
एनआरआई प्लॉट लोन
कोई भी एनआरआई (NRI) व्यक्ति सरकारी प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित लेआउट में गैर-ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्लॉट की खरीद के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते है। बैंक आपको 15 वर्ष तक की चुकौती अवधि देता है।
- लोन राशि
- ग्रामीण क्षेत्र में संपत्ति की खरीद के लिए: 50 लाख रुपये तक
- अर्ध-शहरी क्षेत्र में संपत्ति खरीद के लिए: 1 करोड़ रुपये तक
- शहरी क्षेत्र में संपत्ति खरीद के लिए: 2 करोड़ रुपये तक
- मेट्रो में संपत्ति खरीदने के लिए: 3 करोड़ रुपये तक
- एलटीवी अनुपात: प्लॉट की लागत पर 75% तक
IB होम लोन प्लस
आईबी होम लोन प्लस योजना का लाभ आप सट्टा उद्देश्यों के अलावा किसी भी वास्तविक उद्देश्य के लिए लिए उठा सकते है। इस योजना के तहत आपको 10 वर्ष की अवधि दी जाती है।
- लोन राशि: 1 लाख रुपए से 60 लाख रुपए तक
- एलटीवी अनुपात: प्लॉट की लागत पर 75% तक
आईबी होम एडवांटेज
बैंक ऑफ इंडिया होम एडवांटेज योजना के तहत आप घर/फ्लैट की खरीद/निर्माण, प्लॉट की खरीद और निर्माण, पुनर्विक्रय में खरीद, मरम्मत/नवीनीकरण/विस्तार/ के साथ साथ ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ भी उठा सकते है। इस योजना में आपको बैंक 30 वर्षों की अवधि देता है।
लोन राशि (एलटीवी अनुपात):
30 लाख तक | संपत्ति मूल्य का 90% तक |
30 लाख से 75 लख तक | संपत्ति मूल्य का 80% तक |
75 लाख से अधिक | संपत्ति मूल्य का 75% तक |
मरम्मत/नवीनीकरण के लिए | संपत्ति मूल्य का 70% तक |
बैंक ऑफ इंडिया होम सुधार लोन
आप अपने घर के लिए फर्नीचर, किचन रैक, टीवी, अलमारी, फ्रिज, कंप्यूटर आदि खरीदने के लिए आईबी गृह सुधार होम लोन प्राप्त कर सकते है। इस योजना के तहत आपको 10 वर्ष की अवधि के साथ खरीदे गए लेखों की लागत का 85% तक लोन आसानी से मिल जाएगा।
PMAY CLSS के तहत IND Awas-Home Loan
इस योजन यक मुख उद्देश्य शहरी गरीबों (ईडब्ल्यूएस/एलआईजी) द्वारा घरों की खरीद/निर्माण के लिए होम लोन पर क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी के साथ शहरी गरीबों के लिए किफायती आवास प्रदान करना है।
यह भी पढे: बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन कैसे मिलता है?
Indian Bank Home Loan: पात्रता मापदंड
इंडियन बैंक होम लोन (Indian Bank Home Loan) आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा;-
- आयु: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 70 वर्ष तक हो।
- रोजगार के प्रकार: वेतनभोगी और स्वरोजगार आवेदक पात्र है।
- राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक और एनआरआई, दोनों आवेदक आवेदन कर सकते है।
- आय और अनुभव: आवेदक के पास आय के नियमित स्रोत के साथ-सतज कम से कम 3 वर्षों का कार्य अनुभव हो।
- क्रेडट स्कोर: आवेदक के पास एक अच्छा क्रेडिट स्कोर होना चाहिए।
Indian Bank Home Loan: जरूरी दस्तावेज
इंडियन बैंक होम लोन (Indian Bank Home Loan) आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी:-
- फोटो: आवेदक की पासपोर्ट साइज़ फोटो।
- पहचान का सबूत: आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, वोटर आईडी कार्ड, आदि।
- आवासीय पता प्रमाण: बिजली बिल, रेंट अग्रीमन्ट, आधार कार्ड, मान्य पासपोर्ट आदि।
- आयु प्रमाण: पैन कार्ड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि।
- संपत्ति से संबंधित दस्तावेज
वेतनभोगी के लिए
- पिछले 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट।
- पिछले 3 महीने की वेतन पर्ची।
स्वरोजगार के लिए
- पिछले 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट।
- व्यापार विवरण।
- आय प्लस बैलेंस शीट की गणना के साथ लाभ और हानि खाता विवरण।
- नवीनतम आयकर रिटर्न।
अनिवासी भारतीयों के लिए
- विदेशी आवासीय पते का प्रमाण।
- नवीनतम एनआरई खाता विवरण।
- व्यवसाय विवरण (स्व-रोजगार के लिए।
- वर्क परमिट या रोजगार अनुबंध पत्र (वेतनभोगी के लिए)।
- वैध वीजा और पासपोर्ट कॉपी।
यह भी पढे: ICICI Bank Two Wheeler Loan
इंडिया बैंक होम लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
इंडियन बैंक होम लोन (Indian Bank Home Loan) के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते है:-
इंडियन बैंक होम लोन की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Apply)
- सबसे पहले आप इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं या यहाँ https://www.indianbank.in/ क्लिक करें।
- हेडर मेनू में Products में जा कर Loan Products के अंतर्गत Personal/Individual पर क्लिक करें।
- अब आप जिस होम लोन के लिए आवेदन करना कहते है उसे चुने और Read More पर क्लिक करें।
- आपके सामने उस होम लोन की सारी जानकारी आ जाएगी जो अपने चुना है, उसे अच्छे से पढ़ ले और Apply For Loan पर क्लिक करें।
- यदि आप इंडियन बैंक के मौजूदा ग्राहक है तो अपना खाता नंबर दर्ज करें वरना आप अपना मोबाईल नंबर दर्ज करके Genrate OTP पर क्लिक करें
- OTP को दर्ज करके खुदकों रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Indian Bank Home Loan Offline Kaise Le?
- आप अपने नजदीकी इंडियन बैंक की शाखा में जाएं।
- अपने साथ जरूरी दस्तावेज ले जाना न भूले।
- बैंक के प्रतिनधि को बताएं की आप होम लोन लेना चाहते है।
- बैंक का प्रतिनधि आपको होम लोन से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा।
- आपकी पात्रता और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- आपको बैंक की तरफ से एक राशि बताई जाएगी जो आप अपनी संपत्ति के बदले ले सकते है।
- लोन आवेदन प्रक्रिया स्वीकार हो जाने के कुछ दिनों बाद लोन राशि आपके खाते में डाल दी जाएगी।
FAQs (पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न. इंडियन बैंक होम लोन की ब्याज दरें क्या है?
उत्तर. इंडियन बैंक होम लोन (Indian Bank Home Loan) की ब्याज दरें 7.40% प्रति वर्ष से शुरू होती है और 8.45% प्रति वर्ष तक जाती है।
प्रश्न. क्या इंडिया बैंक होम लोन पर ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान करता है?
उत्तर. हाँ, आप Indian Bank Home Loan पर ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते है।
प्रश्न. . क्या मैं Indian Bank Home Loan की फिक्स्ड और फ्लोटिंग ब्याज दरों में से किसी एक को चुन सकता हूँ?
उत्तर. नहीं, इंडियन बैंक केवल फ्लोटिंग ब्याज दरों पर ग्राहकों को होम लोन प्रदान करता है।