यूको बैंक गोल्ड लोन इंटेरेस्ट रेट, यूको बैंक गोल्ड लोन विशेषताएं और लाभ, यूको बैंक गोल्ड लोन, यूको बैंक गोल्ड लोन आवेदन प्रक्रिया (UCO Bank Gold Loan Kaise Le, UCO Bank Gold Loan Interest Rate, UCO Bank Gold Loan Features & Benefits, UCO Bank Gold Loan Apply, UCO Bank Gold Loan In Hindi)
क्या आप गोल्ड लोन लेने की सोच रहे है? यदि ऐसा है तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आ गए है। गोल्ड लोन सबसे सस्ते लोन मे से एक है और यह लोन लेने का सबसे आसान तरीका है। आप अपने घर मे रखे हुए सोने के सिक्के या गहनों के बदले पर्सनल लोन की तुलना में बहुत ही कम ब्याज दरों पर लोन प्राप्त कर सकते है। गोल्ड लोन का उपयोग आप अपने किसी भी व्यक्तिगत आवश्यकता को पूरा करने के लिए कर सकते है।
मेरा नाम अंसार है और में 3 सालों से लोन्स और बैंकिंग से जुड़ी जानकारियों को अलग-अलग ब्लॉग्स में हिन्दी में लिख रहा हूँ ताकि आपको समझने में आसानी हो। मेरा बस एक ही उद्देश्य है की आप लोग अपने लिए सही लोन चुन सके और लाभ उठा सके। आज की ब्लॉग पोस्ट में हम यूको बैंक गोल्ड लोन (UCO Bank Gold Loan) के बारें में जानकारी प्राप्त करेंगे। हम उन सभी जरूरी मुद्दों पर प्रकाश डालेंगे जो आपके लिए जानना अति आवश्यक है और अंत में यह भी जानेंगे की आप यूको बैंक से गोल्ड लोन कैसे प्राप्त कर सकते है।
UCO Bank Gold Loan Highlights
ब्याज दर | 7% प्रति वर्ष से शुरू |
लोन राशि | लोन के उद्देश्य के आधार पर (1 करोड़ तक) |
लोन अवधि | 36 महीने तक |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 1% तक |
यूको बैंक के बारें में
1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान एक प्रख्यात भारतीय उद्योगपति जी डी बिड़ला ने भारतीय पूंजी और प्रबंधन के साथ एक वाणिज्यिक बैंक के आयोजन के विचार की कल्पना की और उस विचार को आकार देने के लिए 6 जनवरी, 1943 को दि यूनाइटेड कमर्शियल बैंक लिमिटेड की स्थापना की गई थी। यूको बैंक भारत का एक प्रमुख बैंक है और इसका मुख्यालय कोलकाता में है। बैंक के बारें में अधिक जानने के लिए आप यहाँ क्लिक करें।
यूको बैंक गोल्ड लोन (UCO Bank Gold Loan)
यूको बैंक (UCO Bank) 7% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर पर गोल्ड लोन प्रदान करता है। आप बैंक से 1 करोड़ तक का गोल्ड लोन ले सकते है। हालांकि, यह आपके आय और लोन के उद्देश्य पर निर्भर करता है। आप कृषि, खुदरा व्यापार, सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसई), शिक्षा, आवास आदि से संबंधित गतिविधियों के लिए यूको बैंक गोल्ड लोन का लाभ उठा सकते है। UCO Bank Gold Loan आपके तत्काल धन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सबसे सरल और सुरक्षित तरीका हो सकता है। शहरी/अर्ध-शहरी/ग्रामीण/महानगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग इस योजना का लाभ बड़े ही आसानी से उठा सकते है।
यह भी पढे: पंजाब नेशनल बैंक से पर्सनल लोन कैसे ले?
यूको बैंक गोल्ड लोन ब्याज दरें (Interest Rates)
यूको बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दरें 7% प्रति वर्ष से शुरू होती है और 7.50% प्रति वर्ष तक जाती है। यह ब्याज दर उस उद्देश्य पर आधारित होता है जिसके लिए लोन लिया जाता है। नीचे दी गई तालिका लोन के उद्देश्य के अनुसार यूको बैंक द्वारा ली जाने वाली ब्याज दरों को सूचीबद्ध करती है:
मौजूदा दिशानिर्देश (Existing Guidelines)
मार्जिन की पेशकश | योजना कोड | ब्याज दर |
25% | L804R | यूको फ्लोट रेट + 1.60% यानी 7.30% + 1.60% वर्तमान में 8.90% प्रति वर्ष। |
30% | L804T | यूको फ्लोट रेट + 1.40% यानी 7.30% + 1.40% वर्तमान में 8.70% प्रति वर्ष। |
40% | L804U | यूको फ्लोट रेट + 1.10% यानी 7.30% + 1.10% वर्तमान में 8.40% प्रति वर्ष। |
संशोधित दिशानिर्देश (Revised Guidelines)
मार्जिन की पेशकश | योजना कोड | ब्याज दर |
25% | L804R | यूको फ्लोट रेट + 0.60% यानी 7.30% + 0.60% यानी 7.90% प्रति वर्ष |
30% | L804T | यूको फ्लोट रेट + 0.40% यानी 7.30% + 0.40% यानी 7.70% प्रति वर्ष |
40% | L804U | यूको फ्लोट रेट + 0.10% यानी 7.30% + 0.10% यानी 7.40% प्रति वर्ष |
यूको बैंक गोल्ड लोन प्रति ग्राम
सोने का वजन | सोने की शुद्धता 24 कैरेट | सोने की शुद्धता 22 कैरेट | सोने की शुद्धता 20 कैरेट | सोने की शुद्धता 18 कैरेट |
1 ग्राम | 4621 | 4290 | 3900 | 3510 |
10 ग्राम | 46210 | 42900 | 39000 | 35100 |
20 ग्राम | 93600 | 85800 | 78000 | 70200 |
30 ग्राम | 140400 | 128700 | 117000 | 105300 |
40 ग्राम | 187200 | 171600 | 156000 | 140400 |
50 ग्राम | 234000 | 214500 | 195000 | 175500 |
100 ग्राम | 468000 | 429000 | 390000 | 351000 |
200 ग्राम | 936000 | 858000 | 780000 | 702000 |
300 ग्राम | 1404000 | 1287000 | 1170000 | 1053000 |
400 ग्राम | 1872000 | 1716000 | 1560000 | 1404000 |
500 ग्राम | 2340000 | 2145000 | 1950000 | 1755000 |
UCO Bank Gold Loan: पात्रता मापदंड
यूको बैंक गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा:-
- आवेदक सोने के सिक्के या गहनों का मालिक हो।
- आवेदक कृषि, एमएसई, आवास, शिक्षा, खुदरा व्यापार आदि से संबंधित गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
- लोन के उद्देश्य को बताते हुए आवश्यक घोषणा प्राप्त करने और प्रदान करने में सक्षम।
UCO Bank Gold Loan: जरूरी दस्तावेज
यूको बैंक गोल्ड लोन (UCO Bank Gold Loan) आवेदन करने के लिए आको बहुत अधिक दसतवेजों की आवश्यकता नहीं है। आप नीचे दिए गए कुछ मामूली से दस्तावेजों के साथ गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
- फोटो: आवेदक की 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो।
- पहचान का प्रमाण: मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, या आधार कार्ड आदि।
- पते का प्रमाण: बिजली बिल, पनि का बिल, रेंट अग्रीमेंट्स, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि।
- कृषि प्रमाण (यदि लागू हो): कृषि भूमि स्वामित्व प्रमाण।
यूको बैंक गोल्ड लोन की सेवा शुल्क
प्राथमिकता क्षेत्र | 10 लाख तक – 250 रु. 10 लाख से अधिक – 500 रु. |
गैर-प्राथमिकता क्षेत्र | 5 लाख तक – 500 रु. 5 लाख से अधिक रु.10 लाख – 1,000 रु. 10 लाख से अधिक – 0.20% पर 5,000 तक |
यह भी पढे: यात्रा एसबीआई (SBI) क्रेडिट कार्ड
यूको बैंक गोल्ड लोन की विशेषताएं और लाभ
- आकर्षक ब्याज दर: यूको बैंक गोल्ड लोन की आकर्षक ब्याज दरें 7% प्रति वर्ष से शुरू हो जाती है जो की पर्सनल लोन की तुलना में काफी कम है।
- त्वरित लोन: यूको बैंक से गोल्ड लोन बहुत जल्दी स्वीकृत हो जाता है और राशि आपके खाते में दल दी जाती है।
- न्यूनतम दस्तावेज: आप मामूली से केवाईसी (KYC) दस्तावेजों के साथ UCO Bank Gold Loan के लिए आवेदन कर सकते है।
- बहुउद्देशीय लोन: कृषि, खुदरा व्यापार, लघु व्यवसाय, सूक्ष्म और लघु उद्यम, शिक्षा, आवास जैसे अन्य उद्देश्य के लिए आप यूको बैंक से गोल्ड लोन ले सकते है।
- पूर्व भुगतान: आप बिना किसी अतरिक्त शुल्क के यूको गोल्ड लोन का पूर्व भुगतान कर सकते है।
यूको बैंक गोल्ड लोन की आवेदन प्रक्रिया
- आप अपने नजदीकी बैंक यूको बैंक की शाखा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाएं।
- अपने साथ सोने के गहने अवश्य ले जाएं जिन्हे आप गिरवी रखना चाहते है।
- बैंक के अधिकारी को बताएं की आप गोल्ड लोन के लिए आवेदन करना चाहते है।
- बैंक अधिकारी आपके सोने की जांच करेगा और आपको उसका मूल्य बताएगा।
- आपसे आवश्यक दस्तावेज लिए जाएंगे और आपका सोना रख लिय जाएगा।
- अंत में गोल्ड लोन की राशि आपके खाते में डाल दी जाएगी।
FAQs (पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न. क्या मुझे यूको बैंक गोल्ड लोन प्राप्त करने के लिए गारंटर की आवश्यकता है?
उत्तर. नहीं, यूको बैंक गोल्ड लोन प्राप्त करने के लिए आपको गारंटर की आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न. क्या गिरवी रखा सोना यूको बैंक के पास सुरक्षित है?
उत्तर. हाँ, यूको बैंक आपके सोने को सुरक्षित ढंग से लॉकर में सुरक्षित रखता है इसलिए आपको सुरक्षा के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न. अगर मैं यूको बैंक से गोल्ड लोन का प्री-पेमेंट करता हूं तो क्या मुझ पर कोई जुर्माना लगाया जाएगा?
उत्तर. नहीं, यूको बैंक से आप बिना किसी दंड शुल्क के अपने यूको बैंक गोल्ड लोन का पूर्व भुगतान कर सकते है।