यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन, यूनियन बैंक होम लोन ब्याज दरें, यूनियन बैंक होम लोन आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मापदंड और विशेषताएं (Union Bank Home Loan Kaise Le, Union Bank of India Home Loan Interest Rate, Union Bank Home Loan Online Apply, Union Bank of India Home Loan Eligibility)

क्या आप एक होम लोन की तलाश कर रहे है? क्या आप भी किराये के घर में रहकर परेशान हो चुके है? यदि ऐसा है तो आज की इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको एक सस्ता और अच्छा होम लोन से संबंधित जानकारी प्रदान करने वाले है। दोस्तों हम सभी चाहते है की हमारा एक सुन्दर सा घर हो और मेहनत भी करते है ताकि एक अच्छा घर बना सके परंतु महंगाई इतनी ज्यादा है की घर बनाने में सारी ज़िंदगी निकल जाती है। हम जो भी कमाते है वो हमारी और हमरे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में ही खतम हो जाता है और महीने के अंत तक हम थोड़े बहुत पैसे ही बचा पाते है।
ऐसे में या तो आप सारी ज़िंदगी थोड़े-थोड़े पैसे जोड़कर अपने लिए घर बनाए या फिर आप होम लोन का लाभ उठा सकते है। अब बात करते है होम लोन होता क्या है? होम लोन लोन वो राशि होती है जो बैंक या वित्तीय संस्थाएं आपको अपना घर बनाने के लिए देती है और उस राशि पर थोड़ा सा ब्याज दर लेती है। ऐसे ही एक होम लोन के बारें में आज आपको बताने वाले है जिसका नाम है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन।
Table of Contents
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन हाइलाइट्स
लोन राशि | योग्यता के आधार पर |
ब्याज दरें | 6.50% प्रति वर्ष से शुरू |
अवधि | 30 वर्षों तक |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 0.50% |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
यूनियन बैंक होम लोन (Union Bank Home Loan) के बारें में जानने से पहले थोड़ा सा यूनियन बैंक के बारें में जान लेते है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1919 में बॉम्बे (जिसे आज मुंबई के नाम से जाना जाता है) में की गई थी। 1969 में अन्य बैंकों के साथ इस बैंक का भी राष्टीयकरण कर दिया गया था। वर्तमान में बैंक के 9300 से भी अधिक शखाएं और 11800 से अधिक एटीएम है। बैंक के 120 मिलियन से भी अधिक ग्राहक है जो की बैंक से खुश है। यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को बैंकिंग और वित्तीय संबंधी सवाएं प्रदान करता है और इन्ही सेवाओ में से एक होम लोन है।
यह भी पढे: बैंक ऑफ बड़ौदा से होम लोन कैसे ले?
यूनियन बैंक होम लोन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक ऐसा बैंक है जो भारत में सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्रदान करता है। आप यूनियन बैंक होम लोन (Union Bank Home Loan) का लाभ 6.50% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर उठा सकते है। सबसे अच्छी बात यह है की UBI होम लोन की कोई अधिकतम लोन राशि नहीं है आप बैंक से अपनी प्रॉपर्टी का 90% तक फाइनेंस प्राप्त कर सकते है जिसको चुकाने के लिए बैंक आपको 30 वर्षों की अवधि प्रदान करता है। हालांकि यदि आप अपने घर की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए लोन लेते हो तो आपको 15 वर्ष तक की अवधि प्रदान की जाती है।
आपके द्वारा ली गई लोन राशि का बैंक 0.50% (अधिकतम 15,000) प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में लेता है। यूनियन बैंक विशेष रूप से अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आवेदकों के लिए यूनियन आवास योजना भी प्रदान करता है।यूनियन बैंक होम लोन (Union Bank Home Loan) पर आपको बैलेंस ट्रांसफर और ओवरड्राफ्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती है।
यूनियन बैंक होम लोन के प्रकार और ब्याज दरें 2022
योजनाएं | इन्टरेस्ट रेट |
---|---|
यूनियन होम | 6.50% प्रति वर्ष से शुरू |
यूनियन आवास | 6.50% प्रति वर्ष से शुरू |
यूनियन स्मार्ट सेव | 7.05% प्रति वर्ष से 7.65% प्रति वर्ष तक |
Union Bank Home Loan के लिए पात्रता
होम लोन के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा:-
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक भारतीय नागरिक या अनिवासी भारतीय (एनआरआई) होना चाहिए।
- आवेदक वेतनभोगी, स्व नियोजित या फिर एक किसान होना चाहिए।
Union Bank Home Loan के लिए आवश्यक दस्तावेज
जब आप यूनियन बैंक में होम लोन आवेदन के लिए जाए तो नीचे दिए गए दस्तावेजों को अपने साथ अवश्य ले जाए:-
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- उपयोगिता बिल
- पिछले 12 महीनों का बैंक खाता विवरण
- पिछले 2 साल का आईटीआर / फॉर्म 16, नवीनतम 3 वेतन पर्ची
- संपत्ति संबधित कागजात
- आपके प्रोफाइल के आधार पर अन्य दस्तावेज
Union Bank Home Loan की विशेषताएं और लाभ
यूनियन बैंक होम लोन विशेषताएं और लाभ निम्नलिखित है:-
- यूनियन बैंक होम लोन की अधिकतम लोन लोन राशि की कोई सीमा नहीं है आप अपनी संपत्ति का 90% तक फाइनेंस ले सकते है।
- बैंक आपको 6.50% से शुरू होने वाली आकर्षक ब्याज दर पर होम लोन प्रदान करता है जो की सबसे कम है।
- आपको लोन राशि चुकाने क्ले लिए यूनियन बैंक एक लंबी अवधि प्रदान करता है जो की 30 वर्ष तक की है।
- यूनियन बैंक होम लोन की प्रोसेसिंग फीस भी काफी कम है जो की लोन राशि का केवल 0.50% है।
- यूनियन बैंक होम लोन पर बैलेंस ट्रांसफर सुविधा भी प्रदान करता है ताकि आप कम ब्याज दरों पर अपने मौजूदा होम लोन का बैलेंस ट्रांसफर कर सके।
यह भी पढे: धनलक्ष्मी बैंक से बिजनेस लोन कैसे मिलता है? जाने सबकुछ
FAQs (पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न. क्या यूनियन बैंक से होम लोन लेने के लिए गारंटी की आवश्यकता है?
उत्तर. भारतीय नागरिकों के लिए तीसरे पक्ष की गारंटी की कोई आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न. क्या Union Bank Home Loan के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है?
उत्तर. हाँ, आप यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर जा कर होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रश्न. यूनियन बैंक से होम लोन लेने के लिए बैंक का ग्राहक होना आवश्यक है?
उत्तर. नहीं, आप बैंक के पात्रता मापदंडों को पूरा करके Union Bank Home Loan के लिए आवेदन कर सकते है।